एफएनएन, दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने दंपती पर हथौड़े से हमला कर दिया। दोनों को मारा हुआ समझकर कातिल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया और भाग निकला।
पुलिस ने दंपती को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हत्यारोपी अखिलेश (40) को 700 किलोमीटर तक पीछाकर रायबरेली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पड़ोसी महिला पर गलत नजर रखने पर जब उसके पति ने टोका और पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी तो यह बात आरोपी अखिलेश को नागवार गुजरी। इससे नाराज अखिलेश ने 21 मई की तड़के दंपती पर हथौड़े से वार किया।
कमरे में खून ही खून होने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हैवानियत की हद पार करते हुए लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस पूछताछ में भी हत्यारोपी ने दुष्कर्म की बात कबूली है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। भारी-भरकम हथौड़े से पहले उसने महिला के पति के सिर पर वार किए फिर महिला पर हमला किया। हत्या के बाद भी जब संतुष्टि नहीं मिली तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला से हैवानियत की।
रायबरेली के गांव मझिगंवा-करन, चौहनिया निवासी अखिलेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला के पति ने उसकी जमकर बेइज्जती की थी। उसे लगता था कि महिला का किसी अन्य युवक की ओर झुकाव है। इसी वजह से उसने 20 मई की सुबह दोनों पर हमला किया और भाग गया।
पति को नहीं पसंद था कि उसकी पत्नी से बात करे
अखिलेश और पति दोनों दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे और अगल-बगल कमरा लेकर रहते थे। अखिलेश महिला पर बुरी नजर रखने लगा। पति को जब इसका पता चला तो उसने अखिलेश को डांटकर पत्नी से दूर रहने के लिए कहा। इधर, अखिलेश को लगता था कि महिला का किसी अन्य युवक की ओर झुकाव है जिसकी वजह से वह उसे नजरअंदाज कर रही है।
महिला ने भी उसे दूर रहने के लिए कहा तो अखिलेश आग बबूला हो गया। 20 मई की सुबह 4 बजे नशे में दंपती के घर पहुंचा और पहले पति की हत्या की बाद में महिला पर हमला करने के बाद दुष्कर्म किया।
यह था पूरा मामला
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो वारदात वाले दिन दंपती के कमरे के आसपास अखिलेश नामक युवक आता-जाता दिखा। दंपती के मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि अखिलेश परिवार के संपर्क में था और बगल वाले कमरे में रहता था। वारदात के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद था। हत्या के अगले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन रायबरेली मिली अगली लोकेशन महाराजगंज, यूपी दिखाई दी।
किशनगढ़ थाना प्रभारी श्रीनिवास राजौरा व स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विजय बालियान की टीम ने रायबरेली पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या और दुष्कर्म की बात स्वीकारी है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।





