Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदुगड्डा रेंज में गुलदार ने एक वृद्धा को बनाया निवाला, पोते से...

दुगड्डा रेंज में गुलदार ने एक वृद्धा को बनाया निवाला, पोते से मिलने जा रही थी दादी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में गुलदार ने एक वृद्धा को निवाला बना दिया। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की है। वह महिला अपने पोते से मिलने कोटद्वार जा रही थी। रास्ते में गुलदार ने उसे मौत का पंजा मार दिया। जनकारी के अनुसार, 65 वर्षीय जयंती देवी कंडवाल बुधवार शाम को भैड़गांव से कोटद्वार के लिए निकली थी। देर शाम तक वह कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीण देर रात तक महिला की तलाश में जुटे रहे। सुबह होने पर घटना का पता चला। परिजनों के मुताबिक सवारी न मिलने के कारण वह पैदल रास्ते से ही कोटद्वार जा रही थी।

जुआ गांव से दूर दो किलोमीटर यात्री सेट के समीप चप्पल और रुमाल मिला। वहीं, कुछ दूर पर बैग मिला। इन स्थानों पर खून के धब्बे भी थे। सूचना मिलने पर दुगड्डा के रेंजर वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने महिला का अधखाया शव सड़क से करीब 200 मीटर जंगल से बरामद किया। महिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। वहीं उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने पट्टी पटवारी को मौके पर भेजा और घटना की पूरी जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने कहा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दीजाएगी। साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments