03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में शराब के नशे में मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, मालसी डियर पार्क के पास पुल से गिरकर हुई मौत

एफएनएन, देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंर्तगत मालसी डियर पार्क के पास बुधवार देर रात को पुलिया से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली. सूचना पाकर थाना राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. रेस्क्यू के दौरान पुलिया से गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला गया.

एंबुलेंस के जरिए व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया. डॉक्टर ने चेकअप के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या में व्यक्ति का शराब पीकर फोन पर बात करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे खाई में गिरने के कारण मृत्यु होना सामने आया है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना के संबध में आगे की कार्रवाई जारी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बुधवार की देर रात को थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया है. सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया. मौके से स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा पुल से गिरे व्यक्ति को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया.

थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला है कि पीयूष अधिकारी निवासी ग्राम दुर्गापुरी पोस्ट नींबूचौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल और 34 वर्षीय आशीष गुसाईं निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल नशे की हालत में मालसी पुल पर बैठे थे. जिसमें से एक व्यक्ति आशीष गुसाईं फोन पर बात करते वक्त पैर फिसलने से मालसी पुल से नीचे गिर गया. प्रथम दृष्टया व्यक्ति का शराब पीकर फोन पर बात करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे खाई में गिरने के कारण मृत्यु हुई है. साथ ही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:- ऋषिकेश में लड़ते-लड़ते घर में घुसा सांड, लोगों की जान पर बन आई

Hot this week

Dehradun में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 6 गिरफ्तार ; नाबालिग रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Dehradun पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img