03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दो कैंप संचालकों बीच विवाद में कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

  • मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया

गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया।

  • दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट

आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img