03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान आंदोलन में शामिल ऊधमसिंहनगर के 300 किसानों की पहचान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिले से किसान रैली में शामिल हुए 300 किसान चिह्नित कर लिए हैं। अब पुलिस दिल्ली उपद्रव में नामजद बिलासपुर निवासी किसान नेता तजेंद्र सिंह पर केस दर्ज होने के बाद रैली में शामिल अन्य किसानों को भी चिह्नित कर रही है। दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क किया गया है।  दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को निकाली गई ट्रैक्टर रैली में बवाल हुआ था। इस दौरान ट्रैक्टर बेरीकेडिंग पर चढऩे से पलट गया और इसकी चपेट में आकर ग्राम डिबडिबा बिलासपुर उप्र निवासी नवरीत की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यूएसनगर पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। नवरीत की मौत के बाद से उप्र बार्डर पर फोर्स तैनात है।

यही नहीं दिल्ली गए जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा के करीब 300 से अधिक किसानों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इसके अलावा अब पुलिस की नजर उन लोगों पर है जो दिल्ली के उपद्रव में शामिल थे। दिल्ली पुलिस से भी ऐसे किसानों के संबंध में जानकारी ली गई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दिल्ली में उपद्रव में यूएसनगर के शामिल किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img