03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘मैं श्रद्धा..अल्मोड़ा से…’ कुछ ऐसी थी IRS श्रद्धा जोशी और IPS मनोज कुमार शर्मा की पहली मुलाकात

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : एक फिल्म आई और उसने लोगों के दिलों पर अपना जादू चला दिया। एस्पिरेंट से एक अफसर बनने वाले एक शख्स की कहानी को पर्दे पर पिरोया मंझे हुए एक्टर विक्रांत मैसी ने। हम बात कर रहे हैं फिल्म ’12th फेल’ की। इस फिल्म में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी की कठिनाइयों को दिखाया गया है। इस फिल्म में जिसने सबका ध्यान खींचा वो था मनोज की पत्नी श्रद्धा शर्मा का।

12th फेल फिल्म में श्रद्धा के किरदार को अभिनेत्री मेधा शंकर ने निभाया है, लेकिन हम आपको आज मिलवाएंगे असली वाली श्रद्धा जोशी से। कहते हैं कि हर कामयाब पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है, ये इस कहानी में सटीक बैठता है। श्रद्धा जोशी वो महिला हैं जिन्होंने मनोज कुमार शर्मा के आईपीएस मनोज कुमार शर्मा बनने तक उनकी हर एक कठिनाइयों में उनका साथ दिया।

अल्मोड़ा की श्रद्धा से आइआरएस बनने तक का सफर

श्रद्धा उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। इसलिए इस फिल्म का क्रेज उत्तराखंड में भी देखने को मिला और खासकर के अल्मोड़ा में। इनके किरदार को लेकर अल्मोड़ा में भी लोगों को क्रेज है। फिल्म को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में लगन और मेहनत के बल पर ऊंचे मुकाम पर पहुंचने तक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में अल्मोड़ा की रहने वाली वर्तमान में आइआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जब UPSC के लिए दिल्ली आई थी श्रद्धा

श्रद्धा वो महिला हैं जिन्होंने अपने प्यार को भी प्रेरित किया और खुद भी सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। अल्मोड़ा की रहने वाली श्रद्धा जोशी ने भी अपने जीवन में कड़े संघर्ष किए। श्रद्धा के पिता प्रो. जीसी जोशी सोबन सिंह जीना परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं श्रद्धा की माता लीला जोशी आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में शिक्षिका थी। वह भी अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। अल्मोड़ा की श्रद्धा दिल्ली UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आई थीं।

ऐसे मिले थे श्रद्धा और मनोज

एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया था कि वो UPSC की तैयारी की लिए अल्मोड़ा से दिल्ली आई थीं। यहां उन्होंने एक कोचिंग ज्वाइन की थी। यहीं पर वो मनोज कुमार शर्मा से पहली बार मिली थी। दोनों में बातें हुई और यहीं से शुरू हो गया था दोनों का सफर। दिल्‍ली में तैयारी करते हुए श्रद्धा जोशी का चयन उत्तराखंड में डिप्‍टी कलेक्‍टर के पद पर हुआ था व मनोज शर्मा चौथे प्रयास में आईपीएस अफसर बने। श्रद्धा ने साल 2005 में UPSC क्लियर किया था।

शादी के बंधन में बंधे श्रद्धा और मनोज

मुखर्जी नगर के ‘दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर’ में दोनों मिले। इंट्रोडक्शन कुछ ऐसा था.. आप मनोज शर्मा हैं न…मैं श्रद्धा.. अल्मोड़ा से। मनोज शर्मा कहते हैं कि उन्हें श्रद्धा का नाम बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी दिल के बड़े साफ होते हैं। होते तो हैं तभी श्रद्धा और मनोज आज युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बन गए हैं। मुखर्जी नगर से शुरू हुई ये प्रेम कहानी सफलता के साथ ही शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 14 से होगा सांस्कृतिक उत्सव, सीएम ने की वर्चुअल बैठक, कहा-बेस्ट जिला होगा सम्मानित

यहां पोस्टेड हैं श्रद्धा

श्रद्धा जोशी एक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं और वर्तमान में मुंबई में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मनोज और श्रद्धा की लव स्टोरी ने सभी का दिल जीत लिया। श्रद्धा उन चंद महिलाओं में से हैं जिन्होंने पहले प्यार किया और फिर अपने प्यार को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाया।

दिल्ली में है परिवार

जीजीआइसी अल्मोड़ा में प्रवक्ता के पद पर तैनात श्रद्धा की बुआ विजया पंत ने बताया कि माता-पिता के साथ भाई हिमांशु जोशी दिल्ली में रहता है। छोटी बहन दीक्षा जोशी एमबीबीएस करने के बाद इंदौर में हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img