Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस पलटी, कुछ लोगों को...

हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस पलटी, कुछ लोगों को आई चोटें

एफएनएन, देहरादून : गुरुवार सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना से राजस्व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

गुरुवार सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल-हिमाचल, परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार ग्राम मोहल कांगड़ा, बस सवार यात्री में नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई है। इस संबंध में नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी ने बताया बस में 25 लोग सवार थे‌। बताया जा रहा है ब्रेक फेल होने की वजह से यात्री बस संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments