03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विदेश में कैसे फंसे चार युवक? रुद्रपुर एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: युवा विदेश में नौकरी करने का सपना तो देखते हैं, लेकिन धोखाधड़ी का शिकार हो जाएं तो उनकी परेशानियां बढ़ जाती हैं. कुछ ऐसा ही तस्वीर दुबई से सामने आई हैं, जहां फंसे चार युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से गुहार लगाई है. जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है है. दुबई में फंसे चार युवकों ने वीडियो के माध्यम से उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मदद की गुहार लगाई है, जिस पर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एसएसपी ने खटीमा कोतवाली पुलिस को मामले की जांच सौंपते हुए मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी है.

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चार युवक जुगेश और लल्लन प्रसाद निवासी खटीमा, जबकि विशाल शर्मा और रंजीत सिंह निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश ने दुबई में फंसे होने की दर्दनाक कहानी साझा की. पीड़ित युवकों का आरोप है कि खटीमा और रुद्रपुर के दो एजेंटों ने उन्हें दुबई में ‘पानी की टूटी पैकिंग’ के कार्य का झांसा देकर विदेश भेजा और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली गई. लेकिन दुबई पहुंचते ही एजेंटों ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें अत्यधिक गर्म व प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने पर विवश किया गया.

वीडियो में युवकों का कहना है कि जब उन्होंने इस शोषण का विरोध किया तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं, जिससे वे भय और असहाय स्थिति में फंस गए. वीडियो सामने आते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया. एसएसपी ने खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए, साथ ही रामपुर (यूपी) पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवकों को दुबई भेजने वाले एजेंट कौन हैं. दोषी एजेंटों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित युवकों को सुरक्षित भारत वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img