Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशट्रक और फॉर्च्यूनर में भीषण टक्कर, युवक और उसके साले की पत्नी...

ट्रक और फॉर्च्यूनर में भीषण टक्कर, युवक और उसके साले की पत्नी की मौत; दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा

एफएनएन, आगरा :  आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार रात करीब बारह बजे की है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
मथुरा के थाना फरह के गांव रांची बांगर निवासी सतीश अपने साले की पत्नी सीमा को फॉर्च्यूनर कार से आगरा दवा दिलवाने जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। सिकंदरा हाईवे पर अरसेना कट पर आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने यू-टर्न लिया। उसी समय कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल का टैंक टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
कार सवार कार में फंसे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, जिनमें कप्तान सिंह उम्र 50 वर्ष और सीमा उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। महादेवी, सोनू व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज रुनकता केपी सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम व घायलों को अस्पताल भेजा है। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments