Friday, February 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआगरा में भीषण हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच सवारियों...

आगरा में भीषण हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच सवारियों की मौत, हादसा देख कांप उठे लोग

एफएनएन, आगरा : आगरा में सिकंदरा हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने शनिवार को भीषण हादसा हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लालबत्ती पर खड़े ऑटो को रौंद दिया। उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत बताई जा रही है।

पुलिस ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। ऑटो में आगे खड़े ट्रक और पीछे से आकर टक्कर मारने वाले ट्रक के बीच फंस गया। दुर्घटना को देख वहां माैजूद लोग कांप उठे।

वाहन क्रास कर रहे थे

घटना दोपहर करीब सवा तीन बजे की है। सिकंदरा हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर भगवान टाकीज चौराहे की ओर से आने वाले यातायात रुका हुआ था। सिकंदरा रेलव ओवर ब्रिज ओर गुरुद्वारा से आने वाले वाहन हाईवे क्रास कर रहे थे।इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे की ओर से आते तेज रफ्तार राजस्थान नंबर के ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो आगे खड़े ट्रक में फंस गया। सवारियों को चीखने का भी मौका नहीं मिल सका। वह दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह से फंस गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments