03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होलिका दहन : रात नौ बजकर छह मिनट से भद्रा पुंछ में होगा होलिका दहन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Holika Dahan होलिका दहन आज रात 9:06 से 10:16 बजे के बीच भद्रा पुंछ में किया जाएगा। इससे पूर्व दिनभर लोग ने विभिन्‍न चौक चौराहों पर होलिका की पूजा की। वहीं कल यानी शुक्रवार को रंगों की होली मनाई जाएगी।

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन हालिका दहन किया जाता है। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन गुरुवार का होगा। गुरुवार रात एक बजकर 13 मिनट तक भ्रदाकाल का साया रहेगा। पुंछकाल में भद्रा का प्रभाव कम रहता है, जिसकी वजह से भद्रा की छाया कमजोर हो जाती है और इसका दोष भी खत्म हो जाता है। इसलिए पुंछकाल में होलिका दहन शुभ माना जाता है।

  • दिनभर विभिन्‍न चौराहों पर होलिका पूजा

शहर के विभिन्‍न चौक चौराहों पर होलिका सजाई गई। सुबह से ही महिलाएं टोलियां बनाकर शहर के विभिन्न चौराहों पर बनी होलिका पर पहुंचनी शुरू हो गई थी। इस दौरान महिलाओं ने होलिका पर धागा बांधा और माथा टेक कर बच्चों और स्‍वजन की लंबी आयु की मन्नतें मांगी।

  • यह है मान्‍यता

मान्यता है कि हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे पह्लाद को मारने के लिए बहन होलिका को आदेश दिया था कि वह उसको गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, लेकिन ईश्वर की भक्ति में लीन प्रह्लाद बच गए। ईश्वर भक्त प्रह़्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है।

 

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img