03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उक्रांद पौड़ी जिलाध्यक्ष समेत उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल हुए

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उपस्थिति में उत्तराखंड क्रांति दल पौड़ी जिले के अध्यक्ष मनमोहन पंत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे राजपुर रोड कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन पंत व उनके साथियों को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। पंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनमोहन पंत के अलावा यूकेडी के जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुकसाल, जिला उपाध्यक्ष संजय ढौंडियाल, महामंत्री दीपक रावत, दरवान सिंह रावत, पाबौ ब्लाक अध्यक्ष आशीष राणा, संदीप रावत, जय सिंह, ब्लाक सचिव मनदीप रौथान, ब्लाक अध्यक्ष कोट वीरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिह, जगत सिह, वीरेंद्र सिंह, धीरेन्द्र डंगवाल आदि प्रमुख थे।

 

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img