03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार का कहर! स्कूल बस–बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर: जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक निजी स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत की सूचना मिली है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खटीमा में स्थित प्रतापपुर नंबर नौ के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के दौरान बाइक पर तीन युवक सवार थे। बस की भीषण टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर परिजनों ने गंभीर घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में मृतकों की पहचान प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक झनकट से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह हादसा हुआ है।

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img