03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट, सीएम धामी ने प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.मौजूदा स्थिति यह है कि प्रदेश के तमाम ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई हैं, इसके अलावा तमाम संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से गढ़वाल कमिश्नर और कुमाऊं कमिश्नर के साथ वर्चुअल बैठक की.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा किसी भी जगह जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के लिए खाने और रहने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए. तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाए रखें. साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए. मौसम विभाग की चेतावनी और स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लिया जाए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक का अलर्ट जारी किया है. जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. मौजूदा स्थिति यह है कि प्रदेश की नदियां उफान पर हैं और लगातार भूस्खलन की घटनाएं तमाम जगहों पर देखी जा रही हैं. भूस्खलन होने के चलते ना सिर्फ सड़क क्षतिग्रस्त हो रही हैंं, बल्कि यातायात भी बाधित हो रहा है. जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं कि अगर सड़कें बाधित होती हैं तो तत्काल सड़कों को खोला जाए. साथ ही पहले से ही पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं.

पढ़ें- युवक को सरेआम गोली मारकर फरार हुए बदमाश, तमाम ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img