03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी: भागवत कथा सुनकर लौट रहे यात्रियों से भरा पिकअप,10 मीटर नीचे खेतों में गिरा, 2 की मौत जबकि 7 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, टिहरी: उत्तराखंड में लगातार हादसों का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा सुनने के बाद लोगों को लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि सात लोग घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा घनसाली के चमियाला के पास हुआ। यहां देर शाम पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे खेतों में गिर गया। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। बालगंगा के नायब तहसीलदार बिरम सिंह पंवार ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब हादसे का शिकार हुए वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। जिनमें से 11 लोग छिटककर इधर-उधर गिर गए और सुरक्षित बच निकले। पंवार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सात घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

बता दें कि हादसे का शिकार हुए लोग पौनाड़ा गांव में भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। इस दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चला सका है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और जिस रास्ते पर यह दुर्घटना हुई, वह भी जर्जर और कच्चा था ।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img