03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा ; रेस्टोरेंट में पैर से धोए जा रहे थे समोसे के आलू

एफएनएन, हल्द्वानी: समोसे तैयार करने से पहले उसके लिए आलू पैर से धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जय मां सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पूछताछ में रेस्टोरेंट मालिक ने वीडियो उसके यहां का ही होने की पुष्टि की। इसके बाद दुकान का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इतने दिन रेस्टोरेंट नहीं खोला जा सकेगा।

एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें वहां काम करने वाला एक कारीगर आलू उबालने से पहले बड़े भगोने में भरे आलू की मिट्टी पैर से साफ करता दिख रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर यह होता देखकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार के साथ सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सोमवार को छापे के दौरान भी वहां काफी गंदगी पाई गई। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग ने अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में कार्य करना माना।

पुष्टि के आधार पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। इसका वाद भी एडीएम कोर्ट में दायर किया जाएगा। साथ ही समोसे के निर्माण में प्रयुक्त हो रही मैदा तथा गरम मसाले के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया है। बता दें कि यह दुकान समोसे के लिए काफी मशहूर है।

बिरयानी की दुकान में भी मिले थे कीड़े
नैनीताल के मल्लीताल बाजार में बीती 23 दिसंबर को छापे के दौरान अल्ताफ हैदराबादी बिरयानी की दुकान में खाद्य पदार्थ के पास कीड़े रेंगते हुए मिले थे। यह छापा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व प्रशासन की टीम ने मारा था। ताकि एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार करने पर रोक लगाई जा सके।

Hot this week

Uttarakhand के बागेश्वर में भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता; 5 किमी गहराई में था केंद्र

एफएनएन ,  देहरादून : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में...

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...

Topics

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img