03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश की आवास विकास कालोनी में घुसा गुलदार, लोगों में मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश की आवास विकास कालोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने वहां गुलदार को भागते हुए देखा। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। गुलदार को देखते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम मौके पर पहुंच गई है।

ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुबह 6.30 बजे आवास विकास के शिवा एनक्लेव गली नंबर तीन में गुलदार घुस गया। गुलदार एक गौशाला में बंधी गायों को अपना निवाला बनाने जा रहा था। लेकिन गुलदार को देख गायों में भगदड़ मच गई, तभी गौपालक मौके पर पहुंच गया।

गौपालक के शोर मचाने पर गुलदार एक खाली प्लाट की ओर दौड़ा। यहां एक दूधिया ने गुलदार को देखा। दूधिया के चिल्लाने पर गुलदार पास ही स्थित स्टर्डिया फैक्टरी की ओर भाग निकला। वन विभाग की टीम गुलदार की खोज में जुटी है। यह क्षेत्र पहले से ही गुलदार प्रभावित है। यहां कुछ महीने पहले भी वन विभाग ने यहां पिजरा लगाकर एक गुलदार और एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। अब भी प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को ट्रेस करने के लिए पिंजरा लगाया गया है। वहीं, वन विभाग की टीम की ओर से आस-पास क्षेत्र में लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img