03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कैंची धाम में दो दिन बाद लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

एफएनएन, नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जून को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस मौके पर पुलिस ने विशेष यातायात योजना जारी की है, जो 14 जून को दोपहर 2 बजे के बाद से लागू होगी।

इस योजना के तहत भवाली पेट्रोल पंप से कैंची पनीराम ढाबा क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। हल्द्वानी से पहाड़ और पहाड़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से रामगढ़ और भीमताल मार्ग के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके अलावा, पुलिस ने भवाली और भीमताल में पार्किंग के साथ शटल सेवा को भी इस योजना में शामिल किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बुधवार को एसपी यातायात और अपराध हरबंश सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधीनस्थों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। एसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान यातायात योजना के साथ 14 पार्किंग स्थल चयनित किए गए हैं।

कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेनेटोरियम से रातीघाट, मस्जिद तिराहे से नैनीबैंड, रामलीला मैदान भवाली के साथ-साथ भीमताल के विकासभवन मैदान और मत्स्य विभाग के समीप की गई है।

यह रहेगा रूट प्लान

  • अल्मोड़ा, बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से शीतला, धानाचूली खुटानी होते हुए भीमताल को भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पहाड़ को जाने वाले वाहनों को खुटानी से धानाचूली होते हुए भेजा जाएगा।
  • भवाली से दिल्ली, हरियाण, यूपी, काशीपुर, बाजपुर जाने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट रुसी से होते हुए कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
  • रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम जाने वाले वाहन रुसी ज्योलीकोट होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जाएंगे।
  • भवाली से नैनीताल आने वाले वाहन ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से रुसी होते हुए नैनीताल आयेंगे।
  • नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, यूपी व अन्य मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक कालाढूंगी मार्ग से जायेंगे।
  • कालाढूंगी से नैनीताल आने वाला यातायात रुसी से होते हुए आयेगा।
  • नारायण नगर से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से ही लोगों को नैनीताल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें…आदि गुरु शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने से लोगों में खुशी की लहर, पटाखे छुड़ाकर बांटी मिठाई

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img