Tuesday, March 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगोशन स्कूल ने किया बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को...

गोशन स्कूल ने किया बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित

नानकमत्ता, गुरबख्श सिंह काका : नगर के सितारगंज मार्ग पर प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गोशन स्कूल में सत्र 2023_ 24 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि कक्षा 12वीं में सुखराज सिंह ने विद्यालय में सर्वाधिक 90%, तनुजा मांझी ने 89 40%, आर्यन गोयल ने 88% खुशी कंबोज ने 86,40% गुरशान सिंह ने 85.40%, तथा महक ने 82.60% अंक अर्जित किए हैं। कक्षा 10वी में मनीष शर्मा ने 94%, करन कुमार ने 91.40 %, निवेदिता मांझी ने 90, 40%, आस्था गोयल ने 89.60%, प्रभजोत सिंह एवं नमनप्रीत कौर ने 88,80%, राजीव कुमार तथा फतेह जीत कौर 87.20%, कनिष्क वर्मा एवं माही ऐरी 86, 40%, किसमन कौर ने 85,80% तथा मीनाक्षी राणा ने 85% अंक अर्जित कर क्षेत्र में विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाले समस्त छात्र-छात्रा में उनके माता-पिता को विद्यालय में आमंत्रित कर विद्यालय प्रबंधन ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। 90% से अधिक अंक लाने वाले में मेधावी को 2100 रुपऐ व स्मृति चिन्ह तथा 85 से 90 अंक प्राप्त करने वाले मेधावी 1100 रूपए का चेक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुरेश चंद्र जोशी, अध्यक्ष सरोज जोशी, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद कांडपाल, तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments