Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगोरखपुर में तीसरी लहर की आहट, चार साल के मासूम ने तोड़ा...

गोरखपुर में तीसरी लहर की आहट, चार साल के मासूम ने तोड़ा दम

एफएनएन, गोरखपुर : कोरोना का कहर अब बच्चों पर भी टूटने लगा है। बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज में शुक्रवार को गोरखपुर के चार के मासूम की मौत हो गई। इतनी कम उम्र के बच्चे की मौत का यह पहला मामला है। इसके पहले बीते सप्ताह सिद्धार्थ नगर के एक 10 साल के बच्चे की मौत हुई थी। इसके अलावा 16 संक्रमितों की मौत हो गई।

कुल 17 में से सात मरीज गोरखपुर के थे। संक्रमण के नमूनों की जांच में इस माह तीसरी बार संक्रमितों की संख्या कम आई है। मात्र 581 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 348 शहर के हैं। इसके पहले 12 मई को 415 व आठ मई को 540 संक्रमित मिले थे। आमतौर पर हाल के दिनों में रोज आठ सौ से 12 सौ तक संक्रमित मिल रहे थे। शुक्रवार को संख्या कम आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन मौतों की संख्या मे कमी नहीं आ रही। रोकथाम के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments