Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडयात्रियों के लिए खुशखबरी, बंद पड़ी ट्रेनों की सेवाएं दोबारा बहाल

यात्रियों के लिए खुशखबरी, बंद पड़ी ट्रेनों की सेवाएं दोबारा बहाल

एफएनएन, रुड़की : सर्दियों में कोहरे के चलते तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनें रविवार से पटरी पर वापस लौट आईं। ट्रेनों का संचालन स्थगित होने से परेशान यात्रियों को इससे राहत मिली है। इसके अलावा जिन दर्जन भर ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, वह भी अब सामान्य तौर पर संचालित होंगी।

गौरतलब है कि, सर्दियों में कोहरे के चलते संरक्षा कारणों से रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित किया था, जबकि 12 ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे।

इनमें लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें भी शामिल थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के दौरान संरक्षा कारणों से ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया था। अब इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments