Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडश्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का गेट...

श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटा, गंगा चेतावनी रेखा के पार

एफएनएन, श्रीनगर : श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही भीमगोड़ा बैराज का एक गेट टूट गया। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। ताकि उन्हें किसी भी आपदा से बचाया जा सके।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर निरंतर चेतावनी रेखा को छू रहा है। इससे गंगा के इलाकों के खेतों में पिछले दिनों गंगा नदी का पानी भी घुस गया था। लोगों का भारी नुकसान गंगा के पानी से हुआ था।

रविवार को गंगा में श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना प्रसारित की गई थी। दिन में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया। जिससे सामान्य दिनों में जहां गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। श्रीनगर डैम से पानी आने से गंगा में दो लाख 255 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। हालांकि, इससे गंगा में पानी छोड़े जाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों की निगाहें दिनभर गंगा के जलस्तर पर बना रहा।

लेकिन रविवार शाम को अचानक से भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर दस टूट गया। इससे गंगा का जलस्तर शाम सात बजे 293.15 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा के 293 मीटर से ऊपर है। उधर, गेट टूटने से जिला प्रशासन की ओर से गंगा के किनारों पर बसे इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बाढ़ रात चौकियों पर तैनात कर्मचारियों की ओर से गंगा किनारों पर रहने वाले लोगों को एनाउंसमेंट कर सतर्क रहने की अपील की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को गंगा से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं।

  • जलस्तर बढ़ने से यूपी में होगा नुकसान

 गंगा का जलस्तर बढ़ने से उत्तराखंड के निचले इलाकों के साथ ही उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी नुकसान हो सकता है। जिसमें बिजनौर, बुलंदशहर आदि जिलों में गंगा का पानी क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

  • ईई नहीं देते कोई जवाब

गेट टूटने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उनसे जब भीमगोड़ा बैराज का फाटक टूटने की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया है। इससे साफ है कि वह अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितने लापरवाह हैं और उनकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • गंगा किनारे क्षेत्रों में पुलिस ने कराई मुनादी

भीमगोड़ा बैराग का एक फाटक टूटने के बाद गंगा किनारे बसें और निचले इलाकों में पुलिस ने मुनादी करवानी शुरू कर दी। श्रीनगर बांध से पानी छोड़ने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस सुबह से लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराने में जुटी थी। देर शाम को बैराग का फाटक टूटने की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। लक्सर, खानपुर के अलावा पुलिस ने श्यामपुर, पथरी आदि क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments