03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जी-20 : रोग नियंत्रण और महामारी से निपटने पर होगा दूसरे दिन मंथन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट मंगलवार से शुरू हो गई है। आज बुधवार को 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे। मंगलवार को वैज्ञानिकों का पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

बुधवार को सुबह नौ बजे ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू होगी। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर पर मंथन होगा। दूसरे एजेंडे में विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ व निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचे, उस पर मंथन होगा।

  • शाम करीब छह बजे तक चलेगी कांफ्रेंस

तीसरे एजेंडे में विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना शामिल है। इसके अलावा जो हमारा परंपरागत ज्ञान उसका उचित वैज्ञानिक सत्यापन कर उपयोग मंथन होगा।

चौथे एजेंडे में वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। जैसे एक संस्थागत तंत्र को विकसित कर संवाद के जरिये विकासशील और कम विकासशील देशों को लाभांवित किया जा सके, इस पर भी बातचीत होगी। कांफ्रेंस शाम करीब छह बजे तक चलेगी।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img