03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जी-20 सम्मेलन : रामनगर में मानव श्रंखला बनाकर अतिथियों का फूलों से स्वागत करेंगे लोग

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : सम्मेलन में आने वाले विदेशी व भारतीय अतिथियों के स्वागत के लिए रामनगर के लोग उत्साहित हैं। मानव श्रंखला बनाकर रामनगर के लोग अतिथियों का फूलों से स्वागत करेंगे। स्वागत करने वाले तीन सौ लोगों की सूची आधार कार्ड सहित पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। स्वागत समिति के नगर संयोजक मदन जोशी ने बताया कि महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में सजी नजर जायेंगी। मानव श्रंखला बनाकर महाविद्यालय से लखनपुर तक रहेंगे।

  • स्वागत की तैयारी पूरी, रामनगर को अब अतिथियों का इंतजार

जी-20 सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए रामनगर तैयार है। ढिकुली में जी-20 सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के रूट में पड़ने वाले भवनों को रंगरोगन कर एकरूपता दी गई है। कोसी बैराज को भी नये सिरे से रंगा गया है।

बाईपास पुल से कोसी बैराज, डिग्री कालेज होते हुए ढिकुली तक व्यवस्थित कर सड़क को आकर्षक बनाया गया है। अतिथियों को सबसे ज्यादा महाविद्यालय के बाहर की लोकेशन लुभाएगी। इसके अलावा ढिकुली नम रिसार्ट में अतिथियों को गाला डीनर से पूर्व कलाकारों द्वारा उत्तराखंड की विभिन्न संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। उत्तराखंड से दो सौ से अधिक कलाकार रामनगर पहुंच चुके हैं।

  • शिलान्यास-लोकार्पण पट पर रंगरोगन नहीं करने से आक्रोश

जी-20 सम्मेलन के तहत कोसी बैराज पर पांच दशक पुराने शिलान्यास व लोकार्पण पट पर रंगरोगन नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव निशांत पपनै ने डीएम नैनीताल के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा कि कोसी बैराज का जी-20 के लिए रंगरोगन कर सुंदरीकरण किया गया है।

लेकिन बैराज के समीप ही 51 साल पुराने पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एनडी तिवारी द्वारा कोसी बैराज के निर्माण के शिलान्यास पट पर रंगरोगन नहीं किया गया। पूरे बैराज में रंग कर केवल जननायकों के शिलापट को छोड़ देना गलत है। उन्होंने शिलान्यास पट पर रंगरोगन करने की मांग की है।

Hot this week

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img