03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

9 साल की बेटी को लेकर पत्नि बिचौलिया संग फुर, बेटे ने खोला राज

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहिता अपने बिचौलिया के साथ फरार हो गई है। साथ ही अपनी नौ वर्षीय बेटी को भी ले गई है। जबकि 15 साल के बेटे को पति के पास ही छोड़ गई है। जिस पर पति ने एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, यह पूरा मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले विकास की शादी वर्ष 2009 में उत्तरकाशी के एक गांव में हुई थी। बताया गया कि विकास की शादी रुड़की निवासी सिंचाई विभाग में तैनात जेई ने करवाई थी। बताया गया कि उनकी शादी काफी समय तक अच्छी चलती रही। बताया कि उसका 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। लेकिन उसकी पत्नी का रवैया पति और बेटे के साथ बहुत खराब चल रहा था। इसी बीच एक दिन बेटे ने अपने पिता को बताया कि, “पापा जब आप घर नहीं होते तो अंकल दिनभर मम्मी के साथ कमरे में बंद रहते है।” इस राज के खुलते ही महिला अपनी नौ साल की बेटी को साथ लेकर बिचौलिया के साथ चली गई।

आरोप है कि आरोप है कि जनवरी 2025 को विकास ने पत्नी और बिचौलिया को सिडकुल के पेंटागन मॉल के पास भी देखा था। पत्नी से जब उसने आने का कारण पूछा तो दोनों हमलावर हो गए। जिस पर विकास ने किसी तरह भागकर वहां से अपनी जान बचाई। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रोशनाबाद स्थित पीएम आवास योजना के फ्लैट में रह रही है। वह उसकी बेटी को भी उससे मिलने नहीं दे रही है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img