03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पकड़ा गया सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रपुर: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले मनोज रावत उर्फ बॉबी रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनोज खटीमा के ग्राम खेतल संडा मुस्ताजर का रहने वाला है। उसके पास से तीन फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्रों के अलावा ₹2,20000 नगद के साथ ही एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मनोज रावत के साथी अजय साहनी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मनोज रावत व अजय साहनी ने 10 लोगों से 3650000 रुपए इकट्ठे किए। एसएसपी ने बताया कि मनोज रावत और अपने को पाक साफ दिखाने के लिए अजय साहनी पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया था।

 

ठगी का शिकार लोग जब फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर विभागों में गए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इन लोगों ने मनोज रावत व अजय साहनी से पैसा वापस करने को कहा, तो उन्होंने इन लोगों को धमकाया भी। सीओ की जांच में ठगी का मामला आने के बाद इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img