03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के कुशीनगर में जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत

Spread the love

एफएनएन, कुशीनगर : कुशीनगर जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर टाफियां व सिक्के मिले। बच्‍चों ने स‍िक्‍के और टाफी उठा ल‍िए। बाद में बच्‍चों ने टाफी को खा ल‍िया ज‍िसके बाद यह घटना हुई। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

  • इनपर है जहरीली टाफी देने का आरोप

स्वजन ने गांव के ही प्रेम, चौबस, बाला प्रसाद पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी आम होते ही अधिक संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गए हैं। स्वजन के चीत्कार से गांव दहल उठा। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने बताया कि बहुत दुःखद घटना है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कारवाई होगी।

  • मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान

बच्चों की टाफी खाने से हुई मौत के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांचच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img