03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद पर भारी पड़ा कोरोना, मौत

Spread the love

एफ़एनएन, पीलीभीत : समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में मंत्री रहे और शहर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हाजी रियाज़ अहमद का गुरूवार सुबह बरेली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। पीलीभीत की सियासत में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले रियाज अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते ज़िला अस्पताल के एल-2 में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब चार बजे उन्होने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सपा और अन्य दलों के नेताओ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। रियाज अहमद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौहर में दफनाया जाएगा। रियाज अहमद की गिनती सपा नेता अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के करीबियों में की जाती थी।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img