Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का आज शाम ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। बची सिंह रावत की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार नेताओं में होती थी। वह केंद्र सरकार में रक्षा राज्य मंत्री भी रहे। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने संगठन को जोड़ने का काम किया। लोग उन्हें बच्ची सिंह रावत एवं बच्च दा के नाम से भी जानते थे। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments