03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

झूठी वाहवाही लूट रहे हैं पूर्व मेयर रामपालः शर्मा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • कचरे के पहाड़ को हटाने में काम आया कांग्रेस का संघर्ष

एफएनएन, रूद्रपुर: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह पर झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल को पूरी तरफ फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि रामपाल सिंह प्रशासन के काम को आज अपना काम बताकर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं।

मीडिया को जारी बयान में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि किच्छा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउण्ड में दशकों से बना कूड़े का पहाड़ कर्मठ और ईमानदार जिलाधिकारी उदय राज सिंह और मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के प्रयासों से साफ हो गया है, अब रामपाल सिंह इसका श्रेय खुद लेने का प्रयास कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में कचरे का पहाड़ जस का तस खड़ा था, उन्होंने चुनाव के दौरान कचरे का पहाड़ हटाने, नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने सहित तमाम वायदे किये थे जो झूठे साबित हुए।

उनके कार्यकाल में नगर निगम के के पास कोई उपलब्धि नहीं है। रामपाल सिंह सिर्फ पांच साल तक सिर्फ चंद लोगों की कठपुतली बने हुए थे, उन्होंने सिर्फ पूंजीपतियों की आवासीय कालोनियों में विकास कार्य कराये। शहर की तमाम मलिन बस्तियां आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। शहर की जलभराव की सबसे बड़ी समस्या का भी उनके कार्यकाल में कोई समाधान नहीं हो पाया।

शहर में जाम की समस्या जस की तस है, कल्याणी नदी का उद्धार करने का दावा भी खोखला साबित हुआ। आज भी कल्याणी नदी बदहाली पर आंसू बहा रही है। जलभराव की समस्या समस्या का समाधान भी आज प्रशासन के अधिकारियों को निकालना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मेयर झूठी उपलब्धियां गिनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता उनकी नीयत अच्छी तरह जानती है।

उनके झूठे वायदों की लंबी फेहरिस्त है। नजूल भूमि पर मालिकाना हक की बात भी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कही थी और मालिकाना हक दिलाये बिना कुर्सी पर नहीं बैठने का संकल्प लिया था, लेकिन संकल्प को पूरा किये बिना ही वह बेशर्मी से कुर्सी पर बैठ गये। नजूल भूमि पर आज भी हजारों लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, और मालिकाना हक के लिए लोग धक्के खाने को मजबूर हैं।

सीपी शर्मा ने कहा कि जिस कचरे के पहाड़ को हटाने का झूठा श्रेय रामपाल सिंह ले रहे हैं, वास्तव में उस कचरे को हटाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष काम आया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के साथ उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनता को साथ लेकर आंदोलन किये। यहां तक कि जेल भरो आंदोलन चलाया गिरफ्तारियां दी। कई बार कांग्रेस कमेटी ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।

आखिरकार वर्तमान जिलाधिकारी ने कांग्रेस और जनता की आवाज का संज्ञान लिया जिसके परिणाम स्वरूप आज शहरवासियों को दशकों पुराने कचरे के कलंक से निजात मिल पायी है। इसके लिए जिलाधिकारी और मुख्य नगर आयुक्त बधाई के पात्र हैं। सीपी शर्मा ने कहा कि रामपाल सिंह झूठा श्रेय लेना बंद करें अन्यथा कांग्रेस उनके कारनामों को जनता के बीच उजागर करेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UKSSSC ने तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित की, अब नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC Exam उत्तराखंड में विभिन्न विभागों...

Haridwar जिला योजना बैठक में हंगामा, विधायकों का वॉकआउट

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Meeting हरिद्वार में आज जिला...

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Topics

UKSSSC ने तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित की, अब नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC Exam उत्तराखंड में विभिन्न विभागों...

Haridwar जिला योजना बैठक में हंगामा, विधायकों का वॉकआउट

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Meeting हरिद्वार में आज जिला...

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img