जंगल में शिकार रोकने को वन विभाग अलर्ट, रात-दिन हो रही गश्त

एफएनएन, विकासनगर : सर्दी के मौसम में वन्यजीवों के शिकार की आशंका बढ़ने को देखते हुए वन विभाग ने कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। शिकार की रोकथाम को बनाई गई टीम जंगल की सभी बीट पर निरंतर नजर रखे हुए है।

उधर, विभाग के उच्च अधिकारी भी इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम को प्रतिदिन टीम में शामिल कर्मचारियों से अपडेट ले रहे हैं। सभी की नजर जंगलों पर है।

वन्यजीवों की हैं कई प्रजाति

कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज का जंगल वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 9,930 हेक्टेयर में फैले हुए रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र को धौला, कुल्हाल, मटकमाजरी, आदुवाला, शाहपुर-कल्याणपुर, दर्रारीट, तिमली, जानसन, सभावाला, चिड़िभेली, धर्मावाला, मेंदनीपुर, माजरी-जाटोवाला नामक कुल 13 बीट में बांटा गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जंगल में हैं ये जानवर

जंगल में गुलदार, हिरण प्रजाति के सांभर, चीतल, बारहसिंघा, घुरड़, काकड़ के अलावा भारी संख्या में नील गाय, जंगली सूअर मौजूद हैं। इसके अलावा मोर, जंगली मुर्गे व तीतर जैसे कई प्रजातियों के पक्षी भी जंगल में हैं।

सर्दी में बढ़ जाता है शिकार

सर्दी के मौसम में शिकार की आंशका बढ़ने को देखते हुए वन विभाग ने जंगल की सभी बीट में गश्त को बढ़ा दिया है। इसके अलावा शिकार की रोकथाम के लिए एक विशेष दल का गठन करके हर एक बीट पर नजर रखी जा रही है।

नजर बनाए हुए है वन विभाग

कालसी वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी डा. शिप्रा ने बताया कि तिमली रेंज का जंगल वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए जंगल की सुरक्षा के मामले में हर स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। विशेष दल रात व दिन के समय लगातार गश्त कर रहा है।

उत्तराखंड में 22 जनवरी को नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

 

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img