03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

विलुप्त हो रहे घराट को 11वीं के छात्र ने किया जिंदा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग। आधुनिकता की अंधी दौड़ के चलते पहाड़ की रीढ़ पहाड़ी घराट (पारम्परिक पन चक्कियां) विलुप्ति की कगार पर हैं। पहाड़ियों में अरसे से बंद पड़े   खंडहरनुमा घराटों की जगह आधुनिक आटा चक्कियों ने ले ली है।  ऐसे में रुद्रप्रयाग के एक गांव के कक्षा 11 के होनहार छात्र ने परिवार की मदद से अपने पुश्तैनी घराट को 25 साल बाद चालू किया है। गांव और आसपास के लोग सेहत के लिए फायदेमंद घराट का पिसा आटा खाकर बहुत खुश हैं। साथ ही परिवार की आमदनी भी बढ़ गई है। 

रुद्रप्रयाग में 11वीं के छात्र अमित भट्ट ने चाचा शिवशंकर भट्ट की मदद से 25 साल से बंद पड़े अपने घराट को दुबारा चालू किया है। गांव के लोगों को पहले गेहूं या अन्य अनाज पिसाने के लिए तीन-चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।अब गांव में ही घराट चालू होने से ग्रामीण
आसानी से अनाज पिसवा लेते हैं। घराट में पिसा आटा बेहद पौष्टिक और पेट के लिए अच्छा माना जाता है। घराट में उन्होंने कुछ  बदलाव भी किए हैं। पुरानी लकड़ी की टरबाइन की जगह लोहे की हल्की टरबाइन समेत कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं ताकि कम पानी में भी घराट साल भर चल सके।

शिवशंकर भट्ट बताते हैं कि पहले पानी को टरबाइन पर डालने के लिए पठालों का इस्तेमाल किया जाता था। अब इनकी जगह पाइप लगा दिए हैं जिससे पानी ज़्यादा मात्रा में और तेज़ी से टरबाइन पर गिरता है। दरअसल सर्दियों में पानी कम होने के कारण पहाड़ के घराट बंद हो जाते थे लेकिन अमित भट्ट ने घराट को पुनर्जीवित कर अन्य लोगों को भी राह दिखाई है। अब कम पानी में भी आधुनिक हल्की टरबाइन पर भी घराट बारहों महीने चलाकर स्वरोज़गार का माध्यम बनाया जा सकता है।

घराट बनने के बाद अमित आजकल कम पानी में भी रोजाना 80 किलो आटा अपने घराट में पीस रहे हैं। बरसात में पानी बढ़ने पर ढाई क्विंटल तक पिसाई हो सकती है। लिहाजा अमित के परिवार को आमदनी का नया जरिया भी मिल गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img