Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसता रहा कोहरा, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते...

सता रहा कोहरा, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर  जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है।

बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सोमवार को दून का अधिकतम दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.5 और नई टिहरी का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments