03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मलिक की तलाश में जुटी पांच टीमें, फिर भी हाथ खाली, खुफिया तंत्र नहीं जुटा सका सुराग

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के घर की कुर्की भी कर दी है, पोस्टर भी लगवा दिए हैं, लेकिन अभी तक उसका ठिकाना पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस की चार से पांच टीमें मलिक को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी हाथ खाली हैं। बड़ा सवाल यह है कि मलिक आखिर कहां गया। खुफिया तंत्र भी मलिक की जानकारी नहीं जुटा सका है। इससे उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

बनभूलपुरा में आठ फरवरी की शाम हुई हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को बताया गया है। मलिक के हल्द्वानी में बने घर, संस्थान सहित अन्य संपत्तियों की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन मलिक की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यूं तो उत्तराखंड पुलिस को मॉर्डनाइज करने की खूब बातें होती हैं, खुफिया तंत्र को भी अपग्रेड करने के दावे किए जाते रहे हैं, छोटे मामलों के फरार आरोपियों को पुलिस बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि कई शहरों से पकड़कर ले आती है, मगर बनभूलपुरा में पथराव और आगजनी का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के बारे में नैनीताल पुलिस जानकारी तक नहीं जुटा सकी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की चार से पांच टीमें मलिक की तलाश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य शहरों में घूम रही हैं। मगर हिंसा के बाद 15 दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस सिर्फ कागजी दबाव डालने में ही जुटी नजर आ रही है। पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया हुआ है, ऐसे में दोनों बाप-बेटे अंडरग्राउंड हैं, या फिर किसी के संरक्षण में रह रहे हैं, यह भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img