03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला अधिकारी और कर्मचारी को पहले कार में दी लिफ्ट, फिर सम्मोहित करके सब कुछ लूट लिया

एफएनएन, रुद्रपुर: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात महिला अधिकारी सहित अन्य एक महिला कर्मी को सम्मोहित कर लूटने का मामला सामने आया है. थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इन घटनाओं से शहर में सनसनी फैल गई है.

उधमसिंह नगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और एक अन्य कर्मचारी को समोहित कर ज्वैलरी, नकदी और मोबाइल लूटने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पंतनगर थाना क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग में प्रशासनिक पद पर तैनात महिला अधिकारी को समोहित कर लूटने का मामला सामने आया है. थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस को सौंपी गई तहरीर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर के कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तारा सनवाल ने बताया कि 16 जून की शाम पांच बजे वह कार्यालय बंद कर कार्यालय में तैनात गीता रौतेला के साथ घर को जा रही थीं.

इस दौरान वह बस के इंतजार में 46वीं पीएसी गेट के पास खड़ी थीं. उनके पास एक व्यक्ति खड़ा था. तभी रुद्रपुर से आ रही एक कार में उस व्यक्ति द्वारा लिफ्ट मांगी गई. उन्हें भी सीट खाली होने का हवाला देते हुए चलने को कहा. कार चालक ने खुद को पुलिस विभाग का आदमी बताते हुए उन्हें विश्वास में ले लिया. वो लोग कार में बैठ गईं. कार चलने के थोड़ी देर बाद कार चालक ने उन्हें सम्मोहित कर उनसे दो जोड़े कान के कुंडल, चेन, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली.

लूट के बाद दोनों आरोपियों ने उन्हें संजय वन के पास कार से उतार दिया. दोनों आरोपी कार लेकर हल्द्वानी की ओर भाग गए. मामले में थाना पंतनगर पुलिस ने महिला अधिकारी की तहरीर पर मुकदम दर्ज कर लिया है. आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें:- सीएम धामी ने नैनीताल में खेली बास्केटबॉल और फुटबॉल, खुद चाय बनाकर स्टाफ को पिलाई, नेपाली योगाचार्यों से मिले

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img