03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : चलती रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जिले के डोईवाला के लालतप्पड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पल भर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया। गाड़ी में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लगी। गनीमत रही कि यात्री आग लगने से पहले रोडवेज बस से सुरक्षित बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।

बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत 15 यात्री सवार थे और बस लोहाघाट से देहरादून आ रही थी। बस में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र ने बताया कि घटना सुबह 4 के आसपास घटित हुई, बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सभी सवारी बस से बाहर निकली और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जल चुकी थी।

गौर हो कि दिसंबर 2025 में राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में सेंट ज्यूड चौक पर एक निजी बस में भीषण आग लग गई थी। तब पुलिस ने बताया था कि बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे, जो ऑल इंडिया टूर पर निकले थे। बस जैसे ही सेंट ज्यूड चौक के पास पहुंची, अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा। धुआं उठते ही बस चालक ने वाहन को रोड के किनारे खड़ा कर दिया। बस के दरवाजों और खिड़कियों से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img