03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फिल्म निर्देशकों को भाया पिथौरागढ़, अक्टूबर में होगी बॉलीवुड फिल्म ‘सरकारी रोजगार’ की शूटिंग

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में बॉलीवुड फिल्म सरकारी रोजगार की शूटिंग होने जा रही है. इसी क्रम में आज फिल्म के निर्देशक विकास प्रजापत पिथौरागढ़ पहुंचे. इसी बीच उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में कई धार्मिक और मनोहर स्थल हैं. यहां की सुंदरता फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए बेहतर उपयोगी हो सकती है. जिसको देखते हुए रैड लेपर्ड प्रोडक्शन के बैनर तले सरकारी रोजगार फिल्म की शूटिंग होने जा रही है.

पिथौरागढ़ में फिल्म सरकारी रोजगार की होगी शूटिंग

फिल्म के निर्देशक विकास प्रजापत ने बताया कि पिथौरागढ़ में फिल्म सरकारी रोजगार के पांच गानों की शूटिंग होगी. शूटिंग आगामी अक्टूबर माह से शुरू होगी. फिल्म में पिथौरागढ़ और डीडीहाट के खूबसूरत स्थलों का फिल्मांकन होगा. उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ की वादियां बेहतर खूबसूरत हैं. हवाई पट्टी और अच्छी सड़कों को चलते यहां पहुंचना भी आसान है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा अवसर

विकास प्रजापत ने बताया कि यहां की लोकेशन आने वाले दिनों में बॉलीवुड के अन्य निर्देशकों को भी अपनी ओर खींच लाएंगी. जिससे पर्यटन के क्षेत्र में जिले को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ क्षेत्र ओम पर्वत और आदि कैलाश के लिए जाना जाता है और फिल्म शूटिंग होने से यहां की और प्रसिद्धि बढ़ेगी. वहीं, कास्टिंग डायरेक्टर संदीप प्रजापत ने कहा कि पिथौरागढ़ में होने वाली शूटिंग में स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा. शूटिंग के लिए स्थल चयनित कर लिये गए हैं.

निर्देशक विकास प्रजापत का हुआ भव्य स्वागत

लाइव ड्रीम प्रोडक्शन के महेंद्र सिंह लुंठी, अशोक भंडारी, ललित पुनेड़ा, ललित पाटनी, ललित धानिक, लाखन ठकुराठी संतोष फुलेरा और स्थानीय लोगों द्वारा विकास प्रजापत को कुमाऊंनी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें-शर्मनाक: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, मां-बाप ने 15 लाख में किया बेटी की इज्‍जत का सौदा

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img