03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जीबी पंत विश्वविद्यालय के छात्रावास में फांसी पर झूल गया इंजीनियरिंग का छात्र

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के छात्रावास में देर शाम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक (फोर्थ ईयर) के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत छात्र शिवांश चौहान उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। वह जीबी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक फोर्थ ईयर का छात्र था। हॉस्टल के अंदर बेडशीट से छत के पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला है। पंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग के अधिकारी यूनिवर्सिटी की एंबुलेंस से उसे तुरंत जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए, जहां छात्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की सूचना पर 10 छात्र के परिजन रुद्रपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि विश्वेशरैया हॉस्टल में आज देर शाम 5:30 बजे चाय पर सभी छात्र इकट्ठा हुए, पर शिवांश वहां नहीं था। साथियों ने उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके कुछ साथी उसे देखने कमरे में पहुंचे पाया कि शिवांश हॉस्टल के अंदर बेडशीट से फंदा लगाकर छत के पंखे से लटका हुआ है। यह देख यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्र को नीचे उतारकर यूनिवर्सिटी सुरक्षा विभाग के अधिकारी उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए किंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आज हॉस्टल के लिए सिलेक्शन था, जिसमें शिवांग का नाम नहीं आया था। माना जा रहा है कि इसको लेकर ही शिवांग ने आत्महत्या की है।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img