Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपुलिस और तस्कर में मुठभेड़, हेड कांस्टेबल पर पथराव मामले में पांचवां...

पुलिस और तस्कर में मुठभेड़, हेड कांस्टेबल पर पथराव मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस और फरार चल रहे एक नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान आरोपी तस्कर के पैर पर गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी पहले भी पुलिस टीम पर पथराव और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात रुद्रपुर में एएनटीएफ यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एसओजी यानी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की संयुक्त टीम गश्त व सघन चेकिंग अभियान चला रही थी. होली के मद्देनजर कच्ची शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों इंद्रा चौक, मुख्य बाजार और डीडी चौक पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी.

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष कॉलोनी निवासी नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पुत्र कल्लू बिना नंबर प्लेट की बाइक से सिडकुल क्षेत्र की ओर से हल्द्वानी की तरफ जा रहा है. जिसके बाद नाकेबंदी की गई. तभी पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर गिर गया.

आरोपी ने तमंचे से की पुलिस पर फायरिंग, आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों को चलानी पड़ी गोली पुलिस का कहना है कि गिरने के बाद आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की. इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर पर लगी, जिससे वो घायल हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया.

पुलिस की टीम पर किया था पथराव: उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी पूर्व में पुलिस टीम पर पथराव और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था. एक फरवरी को सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर नदीम और उसके साथियों ने पथराव किया था, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया था.

इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि नदीम फरार था. बीती रात सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने पारले चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. जहां बागवाला/बिंदुखेड़ा बाईपास की ओर से आ रही संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया.

जहां वो भागने लगा. साथ ही फायरिंग कर दिया. ऐसे में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. जिसमें वो घायल हो गया. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वो पुलिस अभिरक्षा में है.

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है. आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments