03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश को छह माह के लिए केंद्र से बिजली का आदेश जारी, ऊर्जा संकट के चलते सीएम धामी ने की थी मांग

एफएनएन, देहरादून : राज्य को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह के लिए 1631 मेगावाट बिजली गैर आवंटित कोटे से देने का आदेश जारी कर दिया है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही ‘उत्तराखंड को केंद्र से तीन महीने और मिलेगी अतिरिक्त बिजली’ खबर में इसका खुलासा किया था। बुधवार की शाम ही इसका आदेश जारी हो गया।

दरअसल, प्रदेश में लगातार बिजली संकट चल रहा है। पूर्व में 28 फरवरी तक केंद्र के गैर आवंटित (अनएलोकेटेड) कोटे से बिजली मिली हुई थी जो कि बंद हो गई थी। सरकार के प्रयासों के बाद 31 मार्च तक के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिली थी।

  • मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह का आवंटन किया

अब इसकी अवधि खत्म होने से पहले ही आगामी संकट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से वार्ता की थी। अगले साल 31 मार्च तक का प्रस्ताव केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया था। इस प्रस्ताव के पहले चरण में मंत्रालय ने बिजली का माहवार आवंटन कर दिया है।

खास बात यह है कि यह बिजली करीब पांच रुपये प्रति यूनिट की सस्ती दर पर मिलेगी। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि देर शाम छह माह के लिए कुल 1631 मेगावाट बिजली का आदेश मिल गया है। उन्होंने बताया कि इससे गर्मियों के सीजन में बिजली संकट के बीच काफी राहत मिलेगी। मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह का आवंटन किया है। बाकी सितंबर में दूसरे चरण के तहत अगले साल मार्च तक का आवंटन होगा।

  • किस माह कितनी बिजली मिलेगी

माह- बिजली (मेगावाट में)

अप्रैल- 332.5

मई- 332.5

जून- 317.4

जुलाई- 276

अगस्त- 207

सितंबर- 165.6

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img