03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में निर्वाचन आयोग, शराब बिक्री पर सख्त, मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के सत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान चुनाव के नोडल अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए विभागों को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए भी कहा है. दूसरी तरफ जिले और स्टेट कंट्रोल रूम को जल्द से जल्द एक्टिव करने और ड्राई रन शुरू करने के भी आदेश हुए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

निर्वाचन आयोग फिलहाल चुनाव को लेकर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी तैयारियां मुकम्मल करने के लिए कह चुका है. इस बीच विभागीय स्तर पर भी निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है.इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी वर्क पुरुषोत्तम ने आबकारी विभाग को प्रदेश में शराब की बिक्री और अवैध शराब की धर पकड़ पर मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए कहा है.

अधिकारी ने प्रत्येक दिवस के आधार पर शराब की बिक्री और अवैध शराब को चीज किए जाने से जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को देने के लिए कहा है. उधर दूसरी तरफ तमाम चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान जिला स्तर पर भी मॉनिटरिंग टीम का गठन करने के लिए कहा गया है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

निर्वाचन आयोग फिलहाल पिछले लोकसभा के लिहाज से मार्च के दूसरे हफ्ते में आचार संहिता लगने की संभावना के साथ तैयारी को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए विभागों को अपने स्तर पर विभिन्न कार्यवाही करने के लिए भी कहा जा रहा है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है. साथ ही मतदान ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट समय से तैयार कर देने के लिए भी कहा गया है. इसके अलावा आपातकाल परिस्थितियों के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img