03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट जारी करेगी दून पुलिस, सलाखों के पीछे होगा ‘सड़क वाला शराबी’

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दिल्ली के बाद अब देहरादून पुलिस भी यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराएगी। कटारिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मगर, वह अंडरग्राउंड बताया जा रहा है। पुलिस उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने का भी प्रयास कर रही है।

11 जुलाई को देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि उसने किमाड़ी मार्ग पर ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पी और वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर डाला था। सुर्खियों में आने के लिए किया गया यह काम उस पर भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे बुलाने का प्रयास किया, मगर वह देहरादून नहीं आया। इस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाने लगी।

इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि वह विदेश भाग सकता है तो उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में सिगरेट पीने के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया। अब देहरादून के मामले में भी पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने कहा है कि जल्द कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराएंगे।

इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक-दो दिनों में प्रक्रिया पूरी होते ही इसे जारी करा दिया जाएगा।इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि वह विदेश भाग सकता है तो उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में सिगरेट पीने के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया।

अब देहरादून के मामले में भी पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने कहा है कि जल्द कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराएंगे। इस संबंध में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक-दो दिनों में प्रक्रिया पूरी होते ही इसे जारी करा दिया जाएगा।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img