03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में विवाद, फावड़े से कर दी पत्नी की हत्या

Spread the love

एफएनएन, उन्नाव : जिले से हैवानियत का एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अवैध संबंध के शक में फावड़े से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पुलिस को फोन लगाया और पत्नी के कत्ल की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के त्रिभुवनपुर गांव का है. जहां रहने वाला होरीलाल अपनी बीवी के चरित्र पर शक करता था. आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था. घटना वाले दिन बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत ले गया. जहां दोनों के बीच बहस हुई. इस दौरान होरीलाल की बीवी ने कहा था कि जिस दिन रंगेहाथ पकड़ लोगे उस दिन कुछ बोलना. इस बात को सुनते ही हीरोलाल का पारा हाई हो गया और उसने पास में रखे फावड़े से बीवी पर कई बार हमला किया.

हमले में हीरोलाल की बीवी शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हत्या करने के बाद हीरोलाल अपने गांव वापस आया और पुलिस को फोन कर पत्नी के कत्ल करने की बात कही. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो शांति देवी की लाश खून से लथपथ मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के बाद मृतका के परिजन थाने पहुंचे और कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img