Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीअपने ही पैर पर मालदीव ने मार ली कुल्हाड़ी? इस कारण भारत...

अपने ही पैर पर मालदीव ने मार ली कुल्हाड़ी? इस कारण भारत से पंगा लेना पड़ सकता है भारी

एफएनएन, नई दिल्ली :  पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। एक ओर जहां भारत ने टिप्पणियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया, वहीं दूसरे देशों ने भी भारत का साथ दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट 

भारत से विवाद गहराने के बाद मालदीव के पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। भारत से ही सैकड़ों लोगों ने अपनी यात्रा निरस्त की है। इसके साथ ही मेक माय ट्रिप और इज माय ट्रिप ने मालदीव के लिए अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी।

 

दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है भारत

मालदीव के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है। भारतीय सैलानी बड़ी संख्या में मालदीव की यात्रा पर जाते हैं। हाल के वर्षों में मालदीव में पर्यटकों की संख्या भारत का लगातार महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे यह शीर्ष पसंदीदा अवकाश स्थलों में से एक बन गया है।

ये भी पढ़ें…लखनऊ : प्रदेश में 26 जनवरी तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द

हो सकता है बड़ा नुकसान

मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 के पहले 11 महीनों में भारत द्वीप राष्ट्र के लिए पर्यटकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत था। इस अवधि के दौरान 183,371 सैलानी मालदीव गए थे।

भारत से सैलानियों का मालदीव न जाना इस देश के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। हाल ही में बड़ी संख्या में भारतीयों ने मालदीव का बायकॉट कर लक्षद्वीप जाने की बात कही है।

सबसे ज्यादा रूस से आते हैं सैलानी

बता दें कि मालदीव में सबसे ज्यादा सैलानी पिछले साल रूस से आए थे। पिछले साल 1 लाख 91हजार 117 रूस के सैलानियों ने मालदीव की यात्रा की थी। वहीं, तीसरे नंबर पर चीन रहा था, जिसके 1 लाख 75 हजार 592 लोग मालदीव गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments