03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ध्यान रहे, कोरोना महामारी में कोई भी भूखा न सोए : शुक्ला

Spread the love
  • विधायक की पहल पर सस्ता गल्ला विक्रेताओ की बैठक

एफएनएन, किच्छा: विधायक राजेश शुक्ला की पहल पर क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में ऑफलाइन राशन कार्ड धारको एवं राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन पहुंचाने पर मंथन किया गया। राशन विक्रेताओं द्वारा सामूहिक रूप से 1000 राशन किट प्रशासन को सहयोग के रूप में देने का निर्णय लिया गया। विधायक राजेश शुक्ला एवं परगनाधिकारी किच्छा नरेश दुर्गापाल ने सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को कोरोना वारियर्स के रूप में 1 – 1 पीपीइ किट के साथ चश्मा, सेनेटाइजर, मास्क, कैप आदि भेंट की, ताकि वे सुरक्षित रहते हुए सरकारी सस्ता गल्ला जनता को वितरित कर पाएं।

यह भी तय किया गया कि जिन लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो सके हैं, उन्हें भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन कैसे उपलब्ध कराया जाए। कल तक इसका रास्ता निकालने का समय विधायक शुक्ला द्वारा दिया गया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी संकट के इस काल में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा, सरकारी योजनाओं के साथ-साथ समाज से भी सहयोग लिया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला, उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, पूर्ति निरीक्षक किच्छा डीडी जोशी समेत समस्त अधिकारी व क्षेत्र के 50 से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद थे।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img