03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धन सिंह रावत को बना दिया उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, विधायक आदेश चौहान की नजर पड़ी तो हुआ गलती का एहसास

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : डेंगू की रोकथाम तथा आयुष्मान भव : कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई समीक्षा बैठक में काफी हास्यादपद स्थिति का सामना अफसरों को करना पड़ा। दरअसल, उच्च शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लगे फ्लेक्स पर उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री दर्शा दिया गया।

बैठक के दौरान जब जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान की इस पर नजर गई तो उन्होंने चुटकी ले ली। फ्लेक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फोटो के नीचे तो मुख्यमंत्री लिखा ही था, धन सिंह रावत के फोटो के नीचे भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड लिख दिया गया था। यह देख अफ़सर भी भौचक रह गए।

तत्काल ही धन सिंह रावत के फोटो के नीचे लिखे मुख्यमंत्री शब्द को सफेद पट्टिका से ढक दिया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो गया और मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस मामले में किसी को दोषी नहीं माना गया है। मानवीय चूक मानकर किसी को कोई पनिशमेंट भी नहीं दिया गया है। माना गया है कि फ्लेक्स बनाने वाले ने मुख्यमंत्री के साथ ही धन सिंह रावत के फोटो के नीचे भी मुख्यमंत्री गलती से पेस्ट कर दिया।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img