Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडधामी लेंगे, आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ

धामी लेंगे, आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ही शपथ भी ले लेंगे. शपथग्रहण समारोह शाम छह बजे होगा. आरएसएस के करीबी माने जाने वाले पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे दो बार खटीमा से विधायक चुने जा चुके हैं. धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले में हुआ था. बीजेपी के सभी विधायकों की दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई गई थी. दिल्ली से पार्टी आलाकमान ने बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को देहरादून भेजा था. पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही पिछले कई दिनों से राज्य में चल रहा सियासी संकट भी खत्म हो गया है. यह संकट उस समय शुरू हुआ था, जब केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब किया था.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments