03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सपा का क‍िला ध्‍वस्‍त कर बीजेपी ने रामपुर में ख‍िलाया कमल, आकाश सक्सेना बने विधायक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में रामपुर सीट भी जीत ली। यहां पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सपा प्रत्‍याशी आसिम राजा को भाजपा के आकाश सक्‍सेना ने 33702 वोटों से सपा को हरा कर रामपुर में कमल ख‍िलाया।

  • आजम खां की व‍िधानसभा सदस्‍यता रद होने के बाद खाली हुई थी रामपुर सीट

रामपुर विधानसभा सीट पर लंबे समय से आजम खां का दबदबा कायम था। वह 10 बार इस सीट पर विधायक चुने गए, जबकि इस सीट पर भाजपा का कमल कभी नहीं खिल सका। भड़काऊ भाषण मामले में तीन साल की सजा होने के बाद आजम खां की व‍िधानसभा सदस्‍यता रद हुई तो यहां उपचुनाव हुए। जिसमें भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया। वह इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन उस समय हार गए थे। उपचुनाव में वह भाजपा का कमल खिलाने में सफल रहे।

  • आजम खां की जनसभाएं भी नहीं बचा पाईं सपा का क‍िला

समाजवादी पार्टी ने आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया। वह आजम खां के करीबी है। इसी साल हुए लोकसभा उपचुनाव में भी वह सपा प्रत्याशी रहे थे, लेकिन उस चुनाव में भी हार गए थे और इसमें भी हार गए। आजम खां ने उन्हें चुनाव जिताने के लिए लगातार जनसभाएं भी कीं। आकाश सक्सेना के पिता शिव बहादुर सक्सेना स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे हैं और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। रामपुर शहर में भाजपा की पहली बार जीत से भाजपाई गदगद है। एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं। शहर में जश्न का माहौल है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

Topics

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img