03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश के बीच डेंगू का प्रकोप, बढ़ रहे मरीज, अस्पताल में 30 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में बारिश होने से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ गए हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 30 बेड और बढ़ाए गए हैं। अभी तक अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए 30 बेड आरक्षित थे। यह संख्या अब 60 हो गई है। जिले में डेंगू का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है

हर दिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी पांच और लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) व चार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक जिले में डेंगू के 174 मामले मिल चुके हैं। जिनमें 150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हाल में 24 सक्रिय मामले हैं।

  • दो वार्ड में 30 बेड की व्यवस्था

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अभी तक दो वार्ड में 30 बेड की व्यवस्था थी। बढ़ते मामलों को देखते हुए सर्जरी वार्ड में 30 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में बढ़ रहे मरीजों को देखकर लगातार व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही है।

  • बाल रोग विभाग में बढ़ेंगे बेड

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में बाल रोग विभाग में फिलवक्त सभी बेड फुल चल रहे हैं। ऐसे में बेड मिलने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बाल रोग विभाग में 105 बेड हैं। सभी फूल हैं। ऐसे में बेड बढ़ाने की गुंजाइश तलाशी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाल रोग विभाग में करीब 24 बेड की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके लिए जगह तलाशी जा रही है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img