03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बुल्ली बाई ऐप केस के मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने असम से किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : बुल्ली बाई ऐप प्रकरण में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने मुख्य आरोपी को अपने शिकंजे में ले लिया है। आईएफएसओ टीम ने मुख्य आरोपी को असम से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम उसे अब दिल्ली लेकर आ रही है।

डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि ये बुल्ली बाई ऐप का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

  • बीटेक की पढ़ाई कर रहा है नीरज बिश्नोई

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई की उम्र सिर्फ 20 साल है और वो बीटेक का छात्र है। नीरज बिश्नोई असम के जोरहाट जिले के दिगंबर इलाके का रहने वाला है। नीरज भोपाल के वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का छात्र है।

पुलिस इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र विशाल झा को बेंगलुरु, श्वेता सिंह को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और उत्तराखंड के कोटद्वार से मयंक रावत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img